Punjabi Latest Song 2019: सरगुन मेहता का पंजाबी सॉन्ग 'झल्ले' आते ही हुआ वायरल, गुरनाम भुल्लर ने दी आवाज

पंजाबी
Updated Nov 03, 2019 | 12:01 IST

Sargun Mehta Gurnam Bhullar Jhalle Song: पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर का नया पंजाबी गाना 'झल्ले' रिलीज हुआ है। पंजाबी गाने 'झल्ले' को सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन पर फिल्माया गया है।

पंजाबी फिल्मों का दिनों दिन क्रेज बढ़ता जा रहा है। पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ आजकल पंजाबी गानों भी बहुत पसंद किया जाने लगे हैं। हाल ही में पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर का नया पंजाबी गाना 'झल्ले' रिलीज हुआ है। पंजाबी गाने 'झल्ले' को सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन पर फिल्माया गया है। 2 मिनट 28 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत में सरगुन और बिन्नू के रोमांटिक मूमेंट से होती है। गाने में जहां पंजाबी मुंडे बने बिन्नू ढिल्लन बेहद स्मार्ट लग रहे हैं और भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वहीं सरगुन मेहता भी अपनी हॉटनेस से उन्हें पूरी टक्कर दे रही हैं। गाने में सरगुन और बिन्नू इस पंजाबी धुन पर खूब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस गाने को गुरनाम भुल्लर ने गाया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। ये पंजाबी गाना आते ही वायरल हो गया है। महज 24 घंटे में 'झल्ले' को 9 लाख 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, कुछ दिन पहले ही फिल्म 'झल्ले' का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब इसी का टाइटल ट्रेक आया है। ये सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन की ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।

अगली खबर