New Punjabi Song 2022: आते ही छा गया आर नैत और गुलरेज अख्तर का नया गाना फ्यूचर, देखें नया पंजाबी वी‍ड‍ियो

पंजाबी
Updated Feb 15, 2022 | 18:12 IST

आर नैत और गुलरेज अख्तर का नया गाना फ्यूचर इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में टीना क्षेत्री ने आर नैत की गर्लफ्रैंड का किरदार निभाया है। देखें इसका वीड‍ियो।

Latest Punjabi Video: आर नैत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से एक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। पंजाबी सुनने वालों के बीच आर नैत का अच्छा खासा क्रेज देखने को मिलता है। उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अभिनेता को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। दर्शक आर नैत की आवाज के साथ उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद करते हैं। कुछ घंटो पहले आर नैत का नया गाना फ्यूचर इंटरनेट पर रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है। टीना क्षेत्री ने गाने में आर नैत की गर्लफ्रैंड का किरदार निभाया है।

गाने में दर्शकों द्वारा आर नैत के दबंग अंदाज को बेहद पसंद किया जा रहा है। आर नैत अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ प्रशासन को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर देते हैं। कुछ ही घंटो में गाने को लगभग 50 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। बता दें आर नैत ने गाने को अपनी शानदार आवाज और लिरिक्स देने के साथ कम्पोज भी किया है। वहीं गुलरेज अख्तर ने भी अपनी आवाज दी है।

अगली खबर