Aadhaar Service Center: रांची की 305 पंचायतों में खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को लंबी दूरी नहीं करनी पड़ेगी तय

Ranchi Aadhaar Service Center : अब लोगों को आधार कार्ड बनवाने में परेशानी नहीं होगी। उन्हें प्रखंड कार्यालय या जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, पंचायतों में ही अब आधार सेवा केंद्र खोलें जा रहे है।

Panchayats in Ranchi will have permanent Aadhaar service center
रांची में पंचायतों में होगा स्थाई आधार सेवा केंद्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आधार सेवा केंद्र खोले जाएगें
  • पंचायतों में खुलने वाले यह केंद्र बिल्कुल स्थाई होंगे
  • फिलहाल छह पंचायतों में चल रहा आधार सेवा केंद्र

Ranchi Aadhaar Service Center: रांची के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी राहत मिलने वाली है। अब लोगों को आधार कार्ड से संबंधित किसी भी काम के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। लोगों को अपनी पंचायत में ही आधार से संबंधित सभी काम कराने का मौका मिलेगा। वह भी साल भर। रांची की 305 पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए आधार सेवा केंद्र खोले जाने है। इन पंचायतों में स्थाई आधार सेवा केंद्र खोले जाएगें। अभी छह पंचायतों में आधार सेवा केंद्र चल रहे है। 

एक से डेढ़ महीने में शुरू होंगे आधार सेवा केंद्र

चयनित 305 पंचायतों में अगले एक से डेढ़ महीने में स्थाई आधार सेवा केंद्र खोले जाने का लक्ष्य है। आधार में सभी प्रकार के काम के लिए राशि भी निर्धारित कर दी गई है। आधार में नए रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पांच साल और 15 साल की उम्र पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाना है। 

आंख की पुतली में बदलाव समेत इन कार्यों के लिए लगेंगे शुल्क

आधार सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक अपडेट यानी आंख की पुतली, अंगुली और फोटो में बदलाव के लिए 100 रुपए शुल्क लगेगा। इसी तरह नाम, जन्म की तिथि, आवासी पता या मोबाइल नंबर में बदलाव कराने के लिए 50 रुपए शुल्क चुकाने होंगे। 

इच्छुक आवेदकों से लिया किया जा रहा आवेदन

इस बारे में जिला सीएससी प्रबंधक चंदन सिंह का कहना है कि, रांची की 305 पंचायतों में बहुत जल्द सीएससी के माध्यम से आधार सेवा केंद्र खोल दिया जाएगा। विभागीय कोशिश है कि, एक माह में सभी पंचायतों में आधार सेवा केंद्र क्रियाशील हो जाए। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन प्राप्त हो रहा है। सभी पंचायतों के लिए इच्छुक संचालक का आवेदन आ जाने के बाद उनके साथ अनुबंध कर स्थाई आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिए जाएगें। 

अगली खबर