Ranchi Crime: रांची में तिरंगा लगाते समय एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ हादसा, जानिए फिर आगे क्या हुआ

Ranchi Police: रांची में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छत के ऊपर तिरंगा लगाते समय झंडे का रॉड हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे तीनों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद तीनों को अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Ranchi Crime News
रांची में तिरंगा फहराते समय हुआ हादसा, करंट उतरने से तीन की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • रांची में कांके थाना इलाके की घटना
  • तिरंगा लगा रहे थे तीनों भाई बहन, तभी हो गया हादसा
  • तीनों की मौत पर सीएम ने शोक जताया

Ranchi News: रांची के कांके के अरसंडे में घर की छत पर तिरंगा लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। तिरंगा लगाने के दौरान भाई और दो बहनों समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों आरती झा, विनीत झा और पूजा झा भाई बहन थे। पूजा और विनीत सगे भाई-बहन थे जबकि आरती दोनों की चाचा की लड़की थी। बता दें कि, पूजा का सलेक्शन एसबीआई में क्लर्क के पद पर हो गया था।

बता दें कि, वहीं विनीत बीए की पढ़ाई कर रहा था। आरती एमए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तीनों के पिता शिव कुमार झा और विजय झा पशुपालन करते हैं। तीनों मूलत: बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। बता दें कि विनीत घर की छत पर लोहे की रॉड से झंडा बांधने में लगा हुआ था। बारिश होने की वजह से मकान व लोहे का रॉड भीगी हुई थी। जिस रॉड पर झंडा लगाया जा रहा था, वह दबाव पड़ने के बाद पास से गुजरे हाईटेंशन तार के जद में आ गई। 

पूरे मकान में फैल गया करंट

मिली जानकारी के अनुसार हाईटेंशन तार की संपर्क में आने से विनीत करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद करंट पूरे मकान में फैलने लगा। विनीत की आवाज सुन उसकी बहन पूजा व आरती दौड़ती हुई छत पर जाने लगी। इसी दौरान सीढ़ी में करंट की वजह से दोनों उसकी जद में आ गईं। बता दें कि, घटना के समय घर पर विनीत की मां शांति देवी और आरती की मां धर्मशीला देवी और दादी सुगावती देवी मौजूद थीं। इसी बीच बिजली चली गयी। बाद में तीनों को कांके जनरल हॉस्पिटल लेकर जाया गया। यहां तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सीएम हेंमत ने जताया शोक

जानाकारी के लिए बता दें कि, तीन लोगों की मौत पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'रांची के कांके में घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की दुःखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी में सहनशक्ति दें।

अगली खबर