Ranchi Road Accident: बस पलटले से महिला यात्री की मौत, दर्जनों लोग घायल, कुछ रिम्स रेफर

Ranchi Accident: कोलकाता से रांची आ रही एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई। बस पलटने से इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Woman dies after bus overturns in Ranchi
रांची में बस पलटने से महिला की मौत  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रांची-टाटा मार्ग पर तमाड़ क्षेत्र में पलटी बस
  • महिला यात्री ने मौके पर तोड़ा दम, सामान्य घायलों का तमाड़ अस्पताल में चल रहा इलाज
  • दो घंटे तक बस के नीचे दबा रहा महिला यात्री का शव

रांची-टाटा मार्ग पर इचाडीह के पास सोमवार की सुबह एक बस पलट गई। इसमें सवार महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। छह से सात यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार की सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। कोलकाता से यह बस रांची आ रही थी। 

इसी दौरान रांची जिला अंतर्गत तमाड़ थाना क्षेत्र में इचाडीह के पास पलट गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वहां से फरार हो गए। यात्रियों के कई गंभीर घायल हो गए हैं। बस के ऊपर काफी सामान लदा था। यात्रियों का कहना है कि चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। इसी में इचाडीह के पास बस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस डीवाइडर से टकरार सड़क पर पलट गई। राजधानी बस डब्ल्यू 49 एन 0712 है। 

बस को काटकर निकाला शव

इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला का नाम जरून बीबी था। यह गुमला जिले के सिसई की रहने वाली थीं। हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला बस के नीचे दब गई थी। दो घंटे तक वह बस के नीचे ही दबी रही। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस बस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। हाईड्रा और गैस कट्टर की मदद से बस के हिस्से को काटकर महिला के शव को निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से तमाड़ अस्पताल भेजा गया। यहां से प्राथमिक उपचार कराकर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची रिम्स भेजवाया गया। सामान्य रूप से घायलों का इलाज तमाड़ अस्पताल में ही चल रहा है। 

ये यात्री गंभीर रूप से हुए हैं घायल

गंभीर रूप से घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है। इनमें लोहरदगा निवासी 23 वर्षीय सुभाष उरांव, लोककाना गुमला के निवासी 22 वर्षीय रोशन तिर्की, भरनो निवासी 3 साल की पलक, भरने की रहने वाली 30 वर्षीय रंजू खातून, भरनो के ही रहने वाले 28 साल के सादाम अंसारी शामिल हैं। वहीं, सामान्य रूप से घायलों में जैकी तिग्गा, कमला तिग्गा, आलासुमन तिग्गा एवं अन्य शामिल हैं। 

अगली खबर