Girlfriend Murdered in Ranchi: रांची में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या, आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार, ये था कारण

Murder in Ranchi : राजधानी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। घटना चान्हो इलाके स्थित खख्सी टोले की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक साल से लीव इन रिलेशनशीप में रह रहे थे।

Girlfriend shot for not walking together in Ranchi
रांची में साथ नहीं चलने पर प्रेमिका को मारी गोली  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चान्हो इलाके में युवक ने अपनी प्रेमिका को मार दी गोली
  • आरोपी अपने साथी के साथ युवती के घर पहुंचा और उसे साथ ले जाने की जिद कर रहा था
  • युवती द्वारा इंकार किए जाने पर युवक ने उसकी जान ले ली

Ranchi News: रांची में हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी है। वारदात चान्हो इलाके की है। यहां के खख्सी टोले में राजू उरांव ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, एक साल से राजू उरांव और युवती लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। करमा पर्व पर युवती अपने घर गई थी। तब से वह वहीं रह रही थी। आरोपी राजू अपने दोस्त सोनू के साथ युवती के घर पहुंचा था। यहां उस पर साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। 

प्रेमी द्वारा साथ चलने का दबाव बनाने पर युवती ने इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित आरोपी राजू ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों वहां से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की लिखित शिकायत पर आरोपियों को चान्हो इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। राजू कुछ दिनों से युवती को अपने घर ले जाने का प्रयास कर रहा था। युवती किसी बात पर उससे नाराज थी। 

राजू को प्रेमिका का किसी और से प्रेम संबंध होने का था शक

घटना के बाबत ग्रामीण एसपी नौशाद आलम का कहना है कि, आरोपी राजू को शक था कि युवती का किसी और से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसे लगता था कि यही वजह है कि वह अपने घर पर रह रही है। इस वजह से ही राजू उसे अपने साथ अपने घर ले जाना चाहता था। इससे पहले भी रांची में 27 अप्रैल 2011 में तुपुदाना की रहने वाली खुशनुनाथ शाहदेव की जीवियर कॉलेज में प्रेमी विजेंद्र ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। इस साल मार्च में पंडरा ओपी क्षेत्र में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी थी। 

अगली खबर