Ranchi News: रांची में पत्नी का पता नहीं बताने पर साले पर चला दी गोलियां, ससुराल के बाहर ही किया हमला

Ranchi Police: रांची में एक शख्स ने अपने ही साले पर गोली चला दी। युवक ने अपनी बहन का पता नहीं बताया तो शख्स गुस्से में आ गया। उसने हत्या की नियत से साले पर फायरिंग कर डाली। हालांकि गोली युवक को नहीं लगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Brother-in-law became the enemy of brother-in-law's life
साले की जान का दुश्मन बन गया जीजा, चला दी गोली  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर की घटना
  • बहन का पता नहीं बताने पर जीजा ने चलाई गोली
  • पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हो गई है कैद

Ranchi Crime News: राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर में एक जीजा अपने ही साले की जान का दुश्मन बन बैठा। उसने साले के ऊपर गोली चला दी। पहली गोली मिस होने पर आरोपी ने दो और गोली चलाई। इसके बाद साले ने जीजा की हथेली पकड़ ली। ऐसे में वह बाल-बाल बच गया। आरोपी का नाम इमरान अंसारी है। यह हिंदपीढ़ी का निवासी है। इसने अपने साले बबन अंसारी पर गोली चलाई है। पुंदाग ओपी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वार घटनास्थल की जांच की गई। वहां से खोखा बरामद किया गया है। 

बबन अंसारी ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन की शादी इमरान अंसारी से हुई है। कुछ दिनों से वह अपने घर से गायब है। इमरान को लगता है कि उसकी पत्नी मायके में है। जबकि उसके ससुराल वाले उसे नहीं बता रहे हैं। ऐसे में इमरान हथियार लेकर आया और साले से अपनी पत्नी का पता पूछा। साले ने बहन का पता नहीं बताया तो आरोपी ने उस पर तीन गोलियां चला दीं। 

ससुराल जाकर किया था हंगामा

साले बबन पर जानलेवा हमला करने से पहले आरोपी इमरान अंसारी अपने ससुराल गया था। वहां उसने जमकर हंगामा किया और ससुराल में घर के बाहर बबन का इंतजार करने लगा। बबन जैसे ही घर से निकला तो उसने पत्नी के बारे में पूछताछ की और फिर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी तत्काल वहां से भाग निकला, ताकि कोई उसे पकड़ न ले। 

चेहरा छिपाने के लिए पहन रखा था हेलमेट

बबन पर हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी इमरान ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर रख लिया है। वहीं, पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि, इमरान के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। वह ज्यादा दिन तक पुलिस की पकड़ से नहीं बच सकेगा। उसके खिलाफ बबन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

अगली खबर