Ranchi Railway Division: रांची मंडल के एक और स्टेशन पर रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म की बढ़ाई जा रही लंबाई

Ranchi Railway Division: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। रांची रेल मंडल के एक और स्टेशन पर बहुत जल्द राजधानी एक्सप्रेस रुकेगी। इस व्यवस्था के लिए स्टेशन पर तमाम तैयारियां की जा रही हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक, अगले महीने से राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव उस स्टेशन पर हो जाएगा।

Rajdhani Express will now stop at Lohardaga station too
लोहरदगा स्टेशन पर भी रुकेगी अब राजधानी एक्सप्रेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • राजधानी एक्सप्रेस में 22 कोच हैं, इसलिए स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की बढ़ाई जा रही लंबाई
  • लोहरदगा स्टेशन पर अभी 16 कोच वाली ट्रेनों का ही संभव है ठहराव
  • स्टेशन पर ओवरब्रिज की भी सुविधा कराई जा रही उपलब्ध

Ranchi Railway Division: रांची रेल मंडल अंतर्गत लोहरदगा स्टेशन पर भी बहुत जल्द राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होने लगेगा। रेल मंडल के अधिकारी इसके लिए जरूरी सभी काम करा रहे हैं। लोहरदगा स्टेशन की लंबाई बढ़वाई जा रही है। दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस में 22 कोच होते हैं। जबकि लोहरदगा स्टेशन पर अभी 16 कोच वाली ट्रेनों का भी ठहराव हो पाता है। 

ऐसे में इस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जा रही है। बहुत जल्द प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं स्टेशन पर ओवरब्रिज भी बनवाया जा रहा है। इससे यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में सहूलियत होगी। फिलहाल यात्रियों को रेलवे ट्रैक क्रॉस करना पड़ता है। 

राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से कई जिलों को होगा फायदा

लोहरदगा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से कई जिलों को फायदा होगा। अलग-अलग जिलों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए फिलहाल रांची स्टेशन जाना पड़ता था। अब राजधानी एक्सप्रेस से सफर करने के लिए वह लोहरदगा स्टेशन ही पहुंचेंगे। लोहरदगा के आसपास के हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। 

यात्री शेड और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है

स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाए जाने के साथ ही यात्रियों के लिए शेड लगवाए जा रहे हैं। ताकि उन्हें गर्मी में धूप और बरसात में बारिश का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए स्टेशन पर आईलैंड प्लेटफॉर्म बनवाया जा रहा है। इसकी सुविधा प्लेटफॉर्म दो और तीन पर रहेगी। इसके अतिरिक्त पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। 

रांची-लोहरदगा महत्वपूर्ण रूट

डीआरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि, रांची-लोहरदगा रूट काफी अहम है। निकटतम भविष्य में राजधानी एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव कराया जाना है। इसको ध्यान में रखकर ही इस स्टेशन पर विकास के तमाम कार्य करवाए जा रहे हैं। अभी एक प्लेटफॉर्म होने से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। 

अगली खबर