New City Buses in Ranchi : रांची वासियों के लिए गुड न्यूज़, शहर की सड़कों पर दौड़ेगी 250 सिटी बसें

Ranchi City Bus Service : रांची में लोगों की सुविधा के लिए सिटी बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर नगर निगम की ओर से विभाग को भेजा जाएगा। इन सिटी बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम होंगे।

Women will be able to travel safely in Ranchi
रांची में महिलाएं कर सकेंगी सुरक्षित सफर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रांची नगर निगम बोर्ड की ओर से लिया गया बड़ा फैसला
  • दो साल बाद 10 घंटे तक चली बैठक
  • बैठक में 44 एजेंडों को पारित किया गया

Ranchi News: राजधानी की सड़कों पर अब लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। खासतौर पर महिलाएं भी सार्वजनिक बसों में सुरक्षित सफर कर सकेंगी। इसके लिए शहर में नगर निगम की ओर से 250 बसों का परिचालन कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर नगर निगम विभाग के पास भेजेगा। विभाग से प्रस्ताव की मंजूरी आने के बाद बसों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ रूट चार्ट तय होगा।

बसों का स्टॉपेज तय कर उसका निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम की बोर्ड की बैठक में यह भी कहा गया कि इन बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम बोर्ड की बैठक में 44 एजेंडों पर मुहर लगी है। दो साल बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई। यह बैठक 10 घंटे तक चली। 

नालों का सर्वे कराया जाएगा

नगर निगम की बोर्ड बैठक में सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की समस्या का स्थाई समाधान करने पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि शहर के सभी नालों का सर्वे कराया जाए। बताया गया कि छोटी-बड़ी सभी नालियों का सर्वे कराने से जलजमाव की स्थिति हल हो जाएगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा जल निकासी की व्यवस्था का प्लान बनाया जाएगा। फिर उसे लागू किया जाएगा। राजधानी के स्लम इलकों में 226 मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए जाने पर भी सहमति बनी है। फिलहाल शहर में 80 मॉड्यूलर टॉयलेट लगाए गए हैं। 

त्योहारों पर बेहतर सफाई व्यवस्था रखने पर जोर

नगर निगम बोर्ड की बैठक में अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली एवं सौंदर्यीकरण की 922 योजनाओं को मंजूरी मिली है। दरअसल, बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण भुगतान से संबंधित मंजूरी मिल पाई थी। इसके अतिरिक्त दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जोर दिया गया। हर वार्ड में तीन बोरिंग कराने, नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों को प्रमोशन देने और कर्मचारियों को 25 प्रतिशत महंगाई भत्त देने का निर्णय लिया गया। 

अगली खबर