Ranchi Jail: रांची जेल में 'गैंगवार'! इस हालत में मिला कैदी का शव, पुलिस को है इस बात की आशंका

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है। मृतक की पहचान संजय महतो के रूप में हुई है। संजय मांडर थाना क्षेत्र का निवासी था। जेल प्रशासन ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि गैंगवार में कैदी संजय की हत्या की गई है।

Suspicious death of prisoner in Ranchi Jail
रांची जेल में कैदी की संदेहास्पद मौत  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • खाना खाकर संजय अपने बैरक में चला गया था
  • जब सिपाही ने बैरक में जाकर देखा तो वह अचेत पड़ा था
  • जेलर बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण का चलेगा पता

Ranchi Police: राजधानी स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में अपने ही बैरक में एक कैदी की लाश मिली है। कैदी संदेहास्पद स्थिति में मृत पाया गया है। इसकी पहचान संजय महतो के रूप में की गई है, जो कि मांडर थाना क्षेत्र का निवासी था। जेलर का कहना है कि कैदी संजय महतो रात का खाना खाने के बाद अपने बैरक में चला गया था। फिर सुबह जब सभी कैदियों की गिनती शुरू हुई तो वह नहीं पाया गया। इस पर सिपाहियों ने जाकर उसके बैरक में देखा तो वह अचेत पड़ा हुआ था। 

जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। कैदी की जेल में मौत से अन्य कैदियों में दहशत फैल गई। जेलर का कहना है कि कैदी संजय की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं, जेल सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर आपसी लड़ाई में उसकी हत्या कर दी गई है। 

खेलगांव थाने में दर्ज किया गया केस

जेलर ने कहा कि बैरक में संजय महतो को अचेत देखकर आनन-फानन में उसे रिम्स ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेलर ने कहा कि मामले में खेलगांव थाने में यूडी केस दर्ज कराया गया है। 

25 अगस्त से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में था बंद

दु्ष्कर्म के मामले में संजय महतो 25 अगस्त को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद किया गया था। इसे 9 नंबर बैरक में रखा गया था। अब संजय की मौत के बाद जेल प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहा है। इसके अलावा बैरक में कैद अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि संजय की मौत की असल वजह सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

जेल में पूर्व में भी हो चुकी कैदी की मौत

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पहले भी कैदियों की मौत हो चुकी है। हालांकि तब स्वास्थ्य कारणों से कैदियों ने दम तोड़ा था। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा जेल में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी किया गया। ताकि कैदियों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जेल प्रशासन का कहना है कि इस मामले की पूरी बारीकी से जांच कराई जा रही है। बहुत जल्द मामला उजागर हो जाएगा।

अगली खबर