Murder in Ranchi: क्या किसी की जान इतनी सस्ती है, रांची में ब्लूटूथ के लिए पत्थर से कूचकर युवक को मार डाला

Ranchi Police: रांची में मामूली से ब्लूटूथ डिवाइस के लिए पत्थर से कूचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से पुलिस ने ब्लूटूथ डिवाइस जब्त कर ली है। घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र की है।

Asked for bluetooth to listen to the song, was murdered for not giving it
गाना सुनने के लिए ब्लूटूथ मांगी, न देने पर कर दी हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुलिस ने आरोपी सोनू तिर्की को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • मंटू ने 12 अगस्त को घर से एक हजार रुपए लेकर खरीदी थी ब्लूटूथ डिवाइस
  • आरोपी सोनू ने मंटू से गाना सुनने के लिए मांगी थी डिवाइस, देने से इंकार करने पर कर दी हत्या

Crime in Ranchi: राजधानी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मामूली बातों पर हत्या जैसे अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां के मंटू स्वासी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण एक हजार रुपए की ब्लूटूथ डिवाइस है। आरोपी ने पत्थर से कुचलकर मंटू की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से मंटू का ब्लूटूथ डिवाइस भी जब्त किया गया है। 

घटना के बाबत अरगोड़ा थानेदार का कहना है कि मंटू ने घर से एक हजार रुपए लेकर 12 अगस्त को ब्लूटूथ डिवाइस खरीदी थी। वह ब्लूटूथ को चार्ज करने के लिए अपने रिश्तेदार के घर चला गया था। डिवाइस को चार्ज करने के बाद वह गाना सुनते हुए अपने घर लौट रहा था। 

नदी में फेंक दिया था शव

इसी बीच हरमू नदी के पास आरोपी सोनू ने मंटू को पकड़ लिया और गाना सुनने के लिए ब्लूटूथ डिवाइस मांगी। जब मंटू ने डिवाइस देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। उसने मंटू से डिवाइस भी छीन लिया। फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया। पुलिस शव की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि हाल में हुई बारिश की वजह से हरमू नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। 

एनडीआरएफ की टीम खोज रही शव

थानेदार का कहना है कि नदी में शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है। नदी में पानी की धारा तेज होने के कारण एनडीआरएफ की टीम को परेशानी आ रही है। मृतक मंटू की मां तेजमनी देवी ने बेटे का शव जल्द खोजने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि जिस रास्ते में हत्या की गई है, उस मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज के माध्यम से ही पुलिस हरमू नदी तक पहुंची है। नदी के आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई है। इधर, आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली है। 

अगली खबर