Ranchi: रांची में रूह कांपने वाली घटना! अंधविश्वास की बलि चढ़ने जा रही थी महिला, पुलिस ने यूं किया रेस्क्यू

Ranchi: रांची में एक महिला को बंधक बनाकर ओझा के पास ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर महिला को रेस्क्यू किया गया। एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोग ने महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की।

Ranchi Crime News
एक महिला को बंधक बनाकर ओझा के पास ले जा रहे थे 3 लोग, पुलिस ने छुड़ाया  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • एक महिला को बंधक बनाकर ले जाया जा रहा था ओझा के पास
  • ओरमांझी एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस ने पीड़ुित महिला को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लिया
  • एक महिला समेत कुल तीन लोगों को किया है गिरफ्तार

Ranchi Crime News: राजधानी रांची में अंधविश्वास के चलते होने वाली एक बड़ी घटना पुलिस की सजगता से टल गई। मामला रांची के ओरमांझी थाना इलाके की है। जहां एक महिला को बंधक बनाकर ओझा के पास ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी रांची की ओर से त्वरित कार्रवाई कर महिला को रेस्क्यू किया गया। वहीं पुलिस ने एक महिला समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग महिला को डायन बता उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बंधक बनाकर ओझा के पास ले जा रहे थे। जिसे पुलिस सजगता से बचा लिया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

अंधविश्वास की पूरी कहानी, पुलिस की जुबानी

रांची एसएसपी के मुताबिक खुफिया तंत्र के आधार पर जानकारी मिली थी कि, कुछ लोगों ने डायन बता कर एक महिला के साथ बर्बरता कर उसे बंधक बना रखा है। अंधविश्वास के चलते एक महिला सहित 3 लोग उसे गेतलसूद बांध की ओर ओझा के पास ले जा रहे हैं। एसएसपी के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही ओरमांझी पुलिस थाने में इसकी तत्काल सूचना दी गई। इसके बाद ओरमांझी एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद एक महिला, कैलू उरांव व नारायण उरांव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ओरमांझी थाना इलाके के गांव रोलजरा की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि, आरोपी उस पर डायन होने के आरोप लगाकर आए दिन बर्बरता करते थे। उसे बंधक बना कर पहले तो पीटा गया। उसके बाद जबरन उसे ओझा के पास ले जाया जा रहा था। बता दें कि, रांची में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। अंधविश्वास के नाम पर इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें  सोनाहातु थाना इलाके में डायन बताकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। 

 
 

अगली खबर