Ranchi National Highway33: इस दिन शुरू होगा रांची-टाटा एनएच 33 फोरलेन, ये राज्य जुड़ेंगे, पीएम करेंगे उद्घाटन

Ranchi-Tata NH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों चार दिन बाद रांची को एक बड़ी सौगात मिलेगी। रांची-टाटा रूट पर लोगों का आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। इस रूट पर नए एनएच का उद्घाटन हो रहा है। इससे घंटों का सफर चंद घंटों में फिर लोग पूरा कर सकेंगे।

Ranchi-Tata journey will be easier now
रांची-टाटा का सफर अब और भी होगा आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रांची रामपुर-चौका के बीच 2019 में एनएचएआई ने कराया था निर्माण शुरू
  • 77 किलोमीटर फोरलेन रोड में एक अंडरपास भी बनवाया गया
  • इस सेक्शन के निर्माण पर एनएचएआई ने खर्च किए 519.2 करोड़ रुपए

Ranchi National Highway33: बहुप्रतीक्षित रांची-टाटा एनएच-33 फोरलेन 13 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन इस सड़क का लोकार्पण करेंगे। इस फोरलेन प्रोजेक्ट के चार सेक्शन में से दो सेक्शन के 93.05 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। इस पर 803.9 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। साल 2019 में रांची रामपुर-चौका के बीच 77 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। एनएचएआई ने इस सड़क में एक अंडरपास भी बनवाया है। एनएचएआई ने इस सेक्शन में फोरलेन बनाने में 519.2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 

दूसरे सेक्शन का काम 30 जून को हुआ है पूरा

रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन ने 30 जून को दूसरे सेक्शन में एनएच-33 चौका-शहरबेड़ा के बीच 16.05 किलोमीटर फोरलेन रोड का निर्माण पूरा किया है। इस सेक्शन में फोरलेन बनाने के लिए 284.7 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वैसे रांची-बहरगोड़ा एनएच-33 फोरलेन चार हिस्सों में से दो हिस्से रोड का निर्माण अलग-अलग कारणों से अब तक नहीं हो सका है। 

10.02 किमी डबल डेकर लंबा फ्लाईओवर बनेगा

रांची बाइपास निर्माण और जमशेदपुर में 10.02 किलोमीटर डबल डेकर फ्लाईओवर भी बनाया जाना है। मंत्रालय द्वारा इसके निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। तमाम कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं। बता दें, झारखंड-बंगाल-ओडिशा की लाइफलाइन वाले इस एनएच-33 रांची-बहरागोड़ा फोरलेन रोड का काम 10-12 साल से विभिन्न कारणों से लंबित पड़ा है। एक एजेंसी ने इसके काम की शुरुआत की थी पर यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर सकी। 

शेष कार्यों को जल्द कराया जाएगा पूरा

इस एनएच का पूरा काम होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। शेष कार्यों बहुत जल्द ही पूरा कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि, फिनिशिंग का काम बचा है। सड़क के लोकार्पण के बाद इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी कुछ कार्य किए जाने हैं। उन्हें एक हफ्ते में पूरा करा लिया जाना है।

अगली खबर