Young Man Set On Fire: झारखंड के गढ़वा में झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime: झारखंड के गढ़वा में एक युवक को जलाने का मामला सामने आया है। युवक दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

Young Man Set On Fire
गढ़वा में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • झारखंड के गढ़वा में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया
  • दो लोगों का विवाद को सुलझाने पहुंचा था पीड़ित
  • पीड़ित के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज

Young Man Set On Fire: झारखंड के दुमका में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की घटना के बाद गढ़वा से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को जलाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है। वह दो लोगों के बीच का झगड़ा सुलझाने गया था। यहां आरोपी अस्मुद्दीन ने पेट्रोल डालकर दीपक को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, वहीं, पीड़ित के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

गढ़वा जिले के वंशीधर नगर थाना इलाके के चितविश्राम गांव का यह मामला है। घटना में दीपक सोनी बुरी तरह झुलस गया है। दीपक का सिर और चेहरा काफी बुरी तरह से जला है। उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, यहां से गंभीर हालत होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

पड़ोस में लड़ रहे दो लोगों की लड़ाई सुलझाने पहुंचा था दीपक

पीड़ित दीपक सोनी के अनुसार, उसके घर के पड़ोस में रहने वाले अस्मुद्दीन अंसारी और राहुल सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। शोर-शराबा सुनकर वह अपने घर से बाहर आया तो दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इस बीच दीपक सोनी ने दोनों के बीच बचाव का प्रयास करने लगा। जैसे ही दीपक ने पूछा कि क्यों लड़ रहे हो, तो अस्मुद्दीन अंसारी ने उसे गाली देने शुरू कर दी। देखते ही देखते पेट्रोल की बोतल ले आया और उस पर उड़ेल दी। इसके बाद माचिस से आग लगा दी।

पीड़ित पर भी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी अस्मुद्दीन को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अस्मुद्दीन के परिवार की शिकायत पर दीपक सोनी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

अगली खबर