Ranchi Electricity News: रांची के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे इंजीनियर्स

Ranchi Electricity News: राजधानी में अब बिजली की शिकायत पर तुरंत निदान होगा। देर रात भी शिकायत दर्ज कराने पर बिजली संबंधित शिकायतें दूर की जाएंगी। इसके लिए सभी पावर सब स्टेशन के इंजीनियरों को विशेष निर्देश जारी हुए हैं।

Ranchi Power Supply
रांची में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने पर जोर ( प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विद्युत प्रमंडल के ईई को पत्र जारी कर दिया गया निर्देश
  • सब स्टेशन में असिस्टेंट एवं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रहेंगे तैनात
  • कार्यों की सूची भी कराई गई उपलब्ध

Ranchi Electricity News: रांची में बिजली व्यवस्था सुचारू करने की दिशा में लगातार काम हो रहे हैं। अब भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए इंजीनियरों को नया टास्क दिया गया है। जिले के सभी बिजली आपूर्ति प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों को विभाग ने पत्र जारी कर नया निर्देश दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि सभी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक पावर सब स्टेशन में अनिवार्य रूप से रहेंगे।

विभागीय आदेश में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शाम 6 बजे से रात 10 बजे के पावर सब स्टेशन से गायब होने पर उक्त एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव का कहना है कि निर्धारित समय में सभी असिस्टेंट इंजीनियर और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिवार्य रूप से मौजूद रहना है। 


शटडाउन अब प्रमंडल ईई की अनुमति से ही होगा

महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि शटडाउन को लेकर एक नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत किसी भी 33 एवं 11 केवी के फीडर का शटडाउन बिना संबंधित प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर की अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग में नियमित पानी देने, शहर के विभिन्न इलाकों में लगे ट्रांसफॉर्मरों पर नजर रखने, फ्यूज उड़ने पर ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ने, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को चार से छह घंटे के भीतर बदल दिए जाने, 33 केवी लाइन एवं 11 केवी लाइन की नियमित पेट्रोलिंग और दोपहर में बिजली की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने का निर्देश जारी हुआ है। 

गर्मी में पावर कट से सबसे ज्यादा लोग परेशान

देशभर की तरह रांची में भी इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग दिन और रात दोनों समय गर्मी से परेशान हैं। इस कारण है हर दिन बिजली का गुल होना।  ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा होता है। वहीं, स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 

अगली खबर