Heat Wave: रांची में 12 तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, शुक्रवार को सबसे अधिक पारा रहा, ये है डॉक्टरों की सलाह

Heat Wave: शहरवासियों को अभी गर्मी और सताएगी। मौसम से ठंडक की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं, तापमान और बढ़ रहा है।

Heat Wave in ranchi
गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चढ़ रहे है मौसम के तेवर अभी और बढ़ेगा पारा
  • आईएमडी ने जारी की चेतावनी, हीट वेब से बचने की सलाह
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष तौर पर रखें ख्याल

Heat Wave: रांची को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। इस साल में सबसे अधिक गर्मी शुक्रवार के दिन पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक, रांची समेत कई शहरों में 12 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। इस दौरान रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा एवं गिरिडीह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 14 अप्रैल तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। 

सूबे में सबसे गर्म रहा डालटनगंज 
सूबे में शुक्रवार को सबसे गर्म जिला डालटनगंज रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया। यहां 43.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वैसे ज्यादातर जिलों में सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा पारा रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 रहा। मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है। कहा कि, शरीर गर्म, लाल और स्किन सूखा हो और बॉडी का तापमान 104 फॉरेनहाइट से अधिक होने प जांच कराएं। यह लू के लक्षण हैं। इसकी वजह से उल्टी, सिर दर्द, मसल्स में जकड़न, बार-बार छाती फूलने की परेशानी हो सकती है। बच्चे बेहोश तक हो सकते हैं। 

शहर के अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
शहर के अस्पतालों में आ रहे 100 मरीजों में से 35 रोगी उल्टी, दस्त, आंख में तकलीफ और बुखार के हैं। अस्पतालों की ओपीडी में शुक्रवार को इनके  83 मरीज आए। इनमें 19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सबसे अधिक 56 मरीज रिम्स में पहुंचे। मरीजों से भी अपील की जा रही है कि, तेज धूप से बचने और तकलीफ होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि, तेज गर्मी के चलते उलटी, दस्त, बुखार के मरीज आ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात तो यह है कि, अब तक एक भी मरीज हीट स्ट्रोक का नहीं आया है। मरीजों को डॉक्टरों ने बताया कि, तेज धूप से बचें। ज्यादा तकलीफ होने पर अस्पताल पहुंचे। 

डॉक्टरों की सलाह
-धूप में बाहर निकलते समय सबसे बेहतर होगा कि, आप छाते का इस्तेमाल करें।
-धूप में काले कपड़े की जगह सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
-गर्मियों के मौसम में जितना हो सके पानी पीएं।
-कोल्ड ड्रिंक की जगह नींबू पानी का सेवन करें।
 

अगली खबर