Ranchi Airport: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ रहे विमान का फटा टायर, बाल-बाल बचे 100 यात्री

Ranchi Airport News: एक घरेलु उड़ान के विमान का रनवे पर दौड़ते समय पीछे का टायर फट गया। फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी। विमान में करीब 100 पेसेंजर सवार थे। विमान के पायलट ने खतरे का अहसास होते ही समझदारी दिखाते हुए फ्लाइट को कंट्रोल किया।

Ranchi Airport News
विमान का फटा टायर, पायलट की समझदारी से बचे यात्री  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • विमान का रनवे पर दौड़ते समय पीछे का टायर फट गया
  • पायलट ने हवाई जहाज की स्पीड को कम करके टेक ऑफ से रोका
  • विमान में सवार कई पेसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट के जरिए दिल्ली रवाना किया गया

Ranchi Airport News: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। हुआ यूं कि एक घरेलु उड़ान के विमान का रनवे पर दौड़ते समय पीछे का टायर फट गया। फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी। विमान में करीब 100 पेसेंजर सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर अफरा - तफरी मच गई। इधर, विमान के पायलट ने खतरे का अहसास होते ही समझदारी दिखाते हुए  इमरजेंसी ब्रेक लगाकर फ्लाइट को कंट्रोल किया।

विमान में बैठे यात्रियों को जब अचानक से हुए सारे घटनाक्रम का पता चला, तो उनके होश उड़ गए। इस बीच फ्लाइट अटेंडेट ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं सभी यात्रियों को बताया कि, डरने की कोई बात नहीं है। जानकारी के मुताबिक रांची- दिल्ली की एक घरेलु उड़ान अपने तय समय पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना होकर टेक ऑफ से पहले रनवे पर दौड़ रही थी। इस बीच विमान के पीछे का एक टायर अचानक फट गया। इससे विमान अनकंट्रोल होने लगा। पायलट को इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत उसे नियंत्रित किया। इसके बाद पायलट विमान को वापिस पार्किंग की तरफ लेकर आया। फिर विमान की रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया। जिसमें करीब 8 घंटे लगे। 

टेक ऑफ केंसिल की

विमान में हुई इस तकनीकी गड़बड़ी के बाद पायलट ने हवाई जहाज की स्पीड को कम करके टेक ऑफ से रोका। इसके बाद एयर ट्रेफिक कंट्रोलर को सूचना दी गई। बाद में पायलट विमान को बैक कर पार्किंग स्थल पर लाया। इस बीच विमान में सवार कई पेसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं विमान की समय पर उड़ान नहीं होने के कारण कई यात्रियों ने अपनी टिकटें केंसिल करवा ली। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक विमान की रिपेयरिंग में कई घंटे लगे। इसके बाद विमान का ट्रायल किया गया, जिसमें भी काफी समय लगा। इसके बाद विमान रात्रि में करीब 8 बजे दिल्ली के लिए  रवाना हुआ। 


 

अगली खबर