01 सितंबर 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार का दिन? वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

01st September 2021 ka Rashifal: बुधवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे।

01 सितंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 01st September 2021, 01st September Horoscope in Hindi, rashifal today 2021, Rashifal in hindi, rashifal Times Now Navbharat, rashifal today in hindi, rashifal by name, rashifal today in hindi, rashifal today
01 सितंबर 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार का दिन?  
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में कन्या और कुंभ राशि के जातकों को प्रगति मिल सकती है।
  • वृष राशि के जातकों के लिए हरा और नीला रंग शुभ माना जा रहा है। 
  • सिंह राशि के जातक इस‌ दिन जॉब के प्रति सतर्क रहें।

01 September 2021 Ka Rashifal: आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य व मंगल सिंह में हैं। शुक्र कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृश्चिक व मकर राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। कन्या व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल। 

1. मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जाॅब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सन्तान के विवाह को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष- गुरु व मंगल धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन- चन्द्र का मिथुन व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जाॅब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है।भावुकता देगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जाॅब में चन्द्रमा व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह- जाॅब में सूर्य के सिंह व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जाॅब के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- संतान की सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में संलग्नता से लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला- बैंकिंग व आईटी जाॅब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाॅब में उच्चाधिकारियों से लाभ है सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक- चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जाॅब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 

9. धनु- आज चन्द्र का सप्तम व सूर्य का भाग्य भाव में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर- शनि व मंगल व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जाॅब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। मीडिया व फ़िल्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र का  चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज बुध व चन्द्रमा स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर