14 अगस्त का राशिफल: मिथुन व कन्या राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें कैसा होगा आपका दिन

14 अगस्त 2020 का राशिफल (Rashifal): मेष राशिवालों के लिए आज चन्द्रमा व मंगल का  गोचर जॉब में तनाव ला सकता है। अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

Aaj Ka rashifal 14 August Know your horoscope in Hindi today
14 अगस्त 2020 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • सूर्य कर्क व शुक्र मिथुन में है।
  • चन्द्रमा वृष राशि में है।
  • आज मृगशिरा नक्षत्र है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज मृगशिरा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य कर्क व शुक्र मिथुन में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

वृष व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 14 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल
आज चन्द्रमा व मंगल का  गोचर जॉब में तनाव ला सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

 2. वृष राशिफल 
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल 
शुक्र व राहु इसी राशि में है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल 
 इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का गोचर आज आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।

 5. सिंह राशिफल 
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल 
स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल 
 व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानचालीसा का कम से कम 07 बार पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल
आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल 
आज संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल
परिवार में किसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल
 
आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। धन आगमन के संकेत हैं।

12. मीन राशिफल
आज कोई अपना ही विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर