सिंह वार्षिक राशिफल 2020: इस साल खत्‍म होगा प्‍यार का इंतजार, गुड़-गेहूं का दान बनाएगा काम

Singh Rashi Varshik Rashifal 2020 (Leo Yearly Horoscope 2020): स‍िंह को सूर्य की राश‍ि कहा जाता है। 2020 इस राश‍ि के लिए मिलाजुला रहेगा। लेकिन सेहत का ध्‍यान रखना होगा।

2020 Yearly horoscope in Hindi for Leo horoscope, Singh varshik rashifal 2020 for health, career, wealth and marriage
सिंह वार्षिक राशिफल 2020: राजनीति, बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।  |  तस्वीर साभार: Getty Images

Singh Rashi Varshik Rashifal 2020 (Leo Yearly Horoscope 2020): राशि चक्र में सिंह का स्‍थान पांचवां रखा गया है और सूर्य को इसका स्‍वामी ग्रह माना गया है। इस राश‍ि के लोगों को बहुत शक्‍त‍िशाली माना जाता है और इनकी इच्‍छाशक्‍त‍ि मजबूत होती है। ये क‍िसी काम को बीच में नहीं छोड़ते। ये धार्म‍िक प्रवृति के भी होते हैं। ग्रहों में सूर्य की गुरु व चंद्रमा से गहरी दोस्‍ती मानी गई है। ल‍िहाजा वृश्चिक,मेष तथा कर्क इसकी प्रिय मित्र राशियां हैं।सिंह राशि का शुभ रत्न माणिक्य है। सिंह राशि के लोग राजनीति, बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।

  1. सिंह वार्षिक हेल्थ राशिफल 2020: स्वास्थ्य सुख में फरवरी का माह थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक हेल्थ के प्रति सचेत रहें।हड्डी की समस्या आ सकती है।श्वांस के मरीजों के लिए मार्च,मई तथा जून का महीना कष्टप्रद है। नेत्ररोग की भी समस्या आ सकती है। 
  2. सिंह वार्षिक करियर राशिफल 2020: छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। आई टी तथा मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए मई के बाद का समय बहुत अनुकूल है।16 मार्च से 15 नवम्बर के बीच पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर बन सकते हैं। फिल्म तथा मीडिया से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। 
  3. सिंह वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2020: लव लाइफ सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को जून, अगस्त तथा नवम्बर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा,इसके लिए 15जनवरी से 15 फरवरी तथा फिर 15 मई से अगस्त तक का समय अनुकूल है।
  4. सिंह वार्षिक आर्थिक राशिफल 2020: 15 जनवरी से 15 फरवरी तक धन के व्यय की व्यवस्था बनेगी। 16 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति का सुखद संयोग बनेगा। इस वर्ष धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे। सितम्बर से नवम्बर के बीच धन प्राप्ति का बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। निष्कर्षतः इस वर्ष आर्थिक स्थिति विगत कुछ वर्षों की अपेक्षा बेहतर रहनी चाहिए।
  5. शुभ समय- 15 मार्च से 17 जून। जुलाई से नवम्बर का समय बहुत शानदार रहेगा। मार्च में हेल्थ प्राब्लम रह सकती है। यह वर्ष मिला जुलाकर बेहतर रहेगा। 

उपाय- सूर्य  उपासना करें। शिववास का विचार करते हुए शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का रविवार को पाठ करते रहें । सूर्य से संबंधित कोई पूजा भी करवाना बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। माणिक्य धारण करना शुभ रहेगा। प्रत्येक रविवार को गेहूं या गुड़ का दान करें। शुभ रंग-सफेद, पीला तथा लाल। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर