28 अगस्त 2021 का पंचांग: देखिए शनिवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? 

28th August 2021 ka Panchang: जानिए 28 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। 

28th August Panchang in Hindi | 28 अगस्त का पंचांग |
28 अगस्त 2021 का पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त?  
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • शनिवार  का व्रत रहें।दान पुण्य करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

28th August 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है फिर08:56pm के बाद सप्तमी है।आज भरणी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार  का व्रत रहें।दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।

आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है।आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 अगस्त 2021
दिवस शनिवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी08:56pm तक फिर सप्तमी 
सूर्योदय 05:59 am
सूर्यास्त 06:45 pm
नक्षत्र भरणी
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मेष                  
करण गर07:47am तक फिर वणिज
योग ध्रुव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से 12:56pm तक
विजय मुहूर्त 02:48pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:15pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल  09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर