आज का राशिफल 02 अप्रैल 2021: वृश्चिक व कुम्भ राशियों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, सेहत के प्रति रहें सावधान

आज का राशिफल, 02 अप्रैल 2021: कुम्भ राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए। सिंह व धनु राशि के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj ka rashifal 02 April 2021
Aaj ka rashifal 02 April 2021 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ वृश्चिक राशि।
  • एक साथ वृश्चिक में गोचर करेंगे चन्द्रमा और केतू।
  • गुरु के साथ मकर राशि में है शनि की स्थिति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व वृश्चिक राशि है। चन्द्रमा व केतु एक साथ मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं वहीं शनि गुरु के साथ मकर राशि में है। राहु अब शुक्र प्रधान वृष में मंगल के साथ गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा।

कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व धनु राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 02 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सिंह व मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: कोई रुका धार्मिक कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा।नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे।छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में कोई निर्णय लेने में थोड़े असमंजस की स्थिति रहेगी। जॉब में तनाव की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को सफल करेंगे। बिजनेस में अपने कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ फलदायी है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण छात्रों के शैक्षिक कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी । जॉब में प्रोमोशन सम्भावित है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: रियल स्टेट व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर तैयार रहें।व्यवसाय से सम्बद्ध लोग गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर