आज का राशिफल 03 फरवरी 2021: कन्या राशि वालों को होगी रुके धन की प्राप्ति, सेहत का ख्याल रखें सिंह वाले

आज का राशिफल, 03 फरवरी 2021: धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें वृश्चिक राशि के जातक। सिंह राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। जानें आपके लिए कैसा रहेगा 03 फरवरी का दिन।

aaj ka rashifal 03 february 2021
aaj ka rashifal 03 february 2021 
मुख्य बातें
  • आज यात्रा से बचे मिथुन राशि के लोग।
  • रुके धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे कन्या राशि के जातक।
  • वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी में रह सकता है तनाव।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र है व चन्द्रमा कन्या राशि में है। इस समय शनि व गुरू सूर्य के साथ साथ मकर राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कन्या राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। तुला व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सिंह व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज कर्क व मीन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 03 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का चन्द्र गोचर धन का आगमन करवा सकते हैं। व्यवसाय संबंधित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है।
 
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलेगा। व्यवसाय में आज त्वरित निर्णय से बचना होगा। यात्रा की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज यात्रा से बचें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों से ही तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस व व्यवसाय में सफलता का है। आज धार्मिक कृत्यों से आनंदित रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है। नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। यात्रा में आनंद रहेगा। मसूर की दाल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है।
 
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज क्रोध से बचें। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर के प्रभाव से जॉब व व्यवसाय में सम्पन्नता आएगी। छात्र अपने कॅरियर को नई सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य में प्रगति से सुख मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हेल्थ से कष्ट मिल सकता है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में किसी रुके उद्देश्य की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय को नई दिशा देंगे। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर