आज का राशिफल 05 फरवरी 2021: सिंह और कुंभ राशि के जातकों को मिलेंगे नए अवसर, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल, 05 फरवरी 2021: बुध मकर में वक्री हो गया। गुरु व शनि भी मकर राशि में हैं। आज मकर राशि के लोग जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें आपके लिए कैसा रहेगा 05 फरवरी का दिन।

Aaj ka rashifal 05 February 2021
Aaj ka rashifal 05 February 2021 (5 फरवरी 2021 का राशिफल) 
मुख्य बातें
  • मकर राशि के लोगों के लिए ग्रह बना रहे हैं शुभ योग।
  • सिंह और कुंभ राशि के लोगों को मिलेंगे नए अवसर।
  • सेहत के प्रति लापरवाह ना रहें मेष और तुला राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज विशाखा नक्षत्र है व मकर राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य अब मकर राशि में है। आज बुध भी मकर में वक्री हो गया। गुरु व शनि भी मकर में हैं। आज मकर  के जातक जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 05 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन प्रत्येक कार्यों के लिए अनुकूल है। आज का दिवस रुके कार्यों को सम्पन्न करने का है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पीला व सफेद रंग शुभ है।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रगति का है। विष्णु जी की उपासना करते रहें।धन का आगमन हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। हरा व नीला रंग शुभ है।गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में प्रगति दे सकता है। व्यवसाय में शनि सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र व्यवसाय में लाभ दे सकता है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्र करियर को नई दिशा देंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। जॉब में प्रगति संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में सफलता देगा। मंगल व चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

 9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है।व्यवसाय में प्रगति होगी। यात्रा के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु इसी राशि में हैं। बुध अब वक्री हो गया।आज जॉब के लिए अनुकूल समय  हैं। व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सफेद रंग शुभ है।  

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है। आज का दिन रुके कार्य को पूर्ण करने का है। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर