Horoscope 07 May: जॉब के प्रति सचेत रहें इस राशि के लोग, किसी भी विवाद से बचें मीन के जातक

Rashifal (Horoscope): मिथुन राशि वाले जॉब के प्रति सचेत रहें। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे कुम्भ राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

Aaj ka rashifal 07 May, Horoscope today
Aaj ka rashifal 07 May, Horoscope 2020 

Horoscope 07 May 2020: आज चन्द्रमा तुला में है। मंगल कुम्भ में आ चुका है। ये दोनों गोचर मेष व कुम्भ राशि को लाभान्वित करेगा। मिथुन व वृश्चिक राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कर्क, धनु व मीन के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 07 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक आज लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का निवेश करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद रंग शुभ है। चावल दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब के प्रति सचेत रहें। घर पर पूजा पाठ करते रहें। जॉब परिवर्तन में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। व्यवसाय सम्बन्धी कोई निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: घर पर ही लेखन कार्यों में मन लगेगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।शिव पूजा करें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन आगमन होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। छात्र सफल रहेंगे। जो लोग जॉब में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। गुड़ दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में अब सुधार होगा। घर पर ही हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में परिवर्तन की सोच सही है। आर्थिक स्थिति का बेहतर होना संभव है। परिवार संग घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब को लेकर तनाव ना होने दें। आज आप हनुमान बाहुक का पाठ करें। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी रंग शुभ है। गुड़ दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन व्यय के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। मंगल आर्थिक स्थिति में लाभ प्रदान करेंगे। तिल दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में संघर्ष रहेगा। व्यवसाय संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। माता का आशीर्वाद लें। धन का व्यय होगा। नीला रंग शुभ है। उड़द दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज किसी से विवाद ना करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गेहूं का दान करें। घर पर ही विष्णु पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर