आज का राशिफल 08 फरवरी 2021: धनु और तुला राशि के जातकों के हर काम में सफल होने के योग, जानिए आज कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 08 फरवरी 2021: दो राशियों के जातकों को सोमवार को हर काम में सफलता मिलेगी। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा 08 फरवरी का दिन।

Aaj ka rashifal 08 February 2021
Aaj ka rashifal 08 February 2021 (8 फरवरी 2021 का राशिफल) 
मुख्य बातें
  • तुला और मीन राशि के जातक सेहत के प्रति रहें सचेत।
  • वृष और कुम्भ राशि के जातकों को मिलेंगे नए अवसर।
  • हर काम में सफलता पाएंगे धनु और तुला राशि के जातक।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व तुला राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 08 फरवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है।हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर से छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व चन्द्रमा आईटी व मीडिया जॉब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य  के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। शनि व शुक्र का गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा जॉब से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। आईटी व मीडिया जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में चन्द्रमा,गुरु व मंगल प्रोमोशन की तरफ ले जा सकते हैं। पीला रंग शुभ है।व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। चावल का दान करें।

 9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। गुरु व शनि गोचर के कारण जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।जॉब में रुके हुए कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सावधानी पूर्वक कार्य करने का है। जॉब में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज छात्र गुरु व चन्द्र गोचर की अनूकूल स्थिति के कारण सफल रहेंगे। जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर