08 जुलाई 2021 का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को मिलेगा सूर्य व चन्द्रमा के एक साथ आने का लाभ, जानें राशिफल

08 जुलाई 2021 का राशिफल: सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। प्रातःकाल 07:43 बजे के बाद वह मिथुन में आ जायेगा।

Rashifal 08 July
Rashifal 08 July 
मुख्य बातें
  • तुला राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • मेष व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल! 

08 जुलाई 2021 का राशिफल: सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। प्रातःकाल 07:43 बजे के बाद वह मिथुन में आ जायेगा। सूर्य मिथुन व गुरु कुंभ राशि में है। शनि अभी अपनी राशि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। 07:43 am के बाद सूर्य व चन्द्रमा के एक साथ आने का लाभ कर्क के जातकों को मिलेगा। तुला को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल! 

मेष- आज रियल स्टेट में लाभ है। प्रातःकाल 07:43 के बाद व्यवसाय को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व सफेद रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- प्रातः काल 07:43 के बाद आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का द्वादश गोचर स्वास्थ्य सुख में कमी दे सकते हैं। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा का एकादश गोचर आर्थिक उन्नति देगी।

कन्या- जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। प्रातः काल 07:43 के बाद सूर्य व चन्द्रमा का दशम गोचर व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- प्रातःकाल 07:43 के बाद चन्द्रमा व सूर्य आज इसी राशि से सप्तम हैं। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के खष्ठम गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व केतु जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मिथुन में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- प्रातः काल 07:43 के बाद सूर्य व चन्द्रमा का चतुर्थ स्थान में गोचर शुभ है। व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर