आज का राशिफल 12 अप्रैल 2021: कन्या व मीन राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी प्रगति, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2021: अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र देखने को मिल रहा है। चन्द्रमा और सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 12 April 2021
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 12 April 2021 
मुख्य बातें
  • मेष व मकर राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में मिलेगा लाभ।
  • कर्क राशि के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • धनु राशि के छात्रों को होगी नवीन अवसरों की प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज अमावस्या है। सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र है व चन्द्रमा व सूर्य मीन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 12 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में तनाव की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में उन्नति की सम्भावना है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको व्यवसाय में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। जॉब में विवादों से बचना होगा। सफेद रंग शुभ है। सूर्य व चन्द्र के ग्यारहवें गोचर का आर्थिक लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय बेेहतर रहने की सम्भावना है। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज यात्रा से बचें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों  में व्यस्त रहेंगे। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राशि स्वामी सूर्य चन्द्रमा के साथ इस राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। वाहन प्रयोग को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज जॉब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है। रुका धन प्राप्त होगा। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। स्वास्थ्य से ख़ुशी सम्भव है। छात्र सफल रहेंगे।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र बिजनेस में बहुत सुखद मार्ग बना सकते हैं। शुक्र व शनि मैनेजमेंट व बैंकिंग बिजनेस को नई सकारात्मक दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में प्रोन्नति के संकेत हैं। आध्यात्मिक प्रगति से आत्मिक सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में कई रुके कार्य पूर्ण करें। जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर