आज का राशिफल 12 दिसंबर 2020: 2 राशियों के लिए संघर्ष से भरा होगा दिन, जानिए कैसा रहेगा शनिवार

आज का राशिफल, 12 दिसंबर 2020: शुक्रवार को सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र और चंद्रमा तुला राशि में है। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope daily astrology aaj ka rashifal 12 December 2020 today in Hindi
Aaj Ka Rashifal 12 December 2020 
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को विशाखा नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा
  • कर्क और मीन राशि के लिए संघर्षमय रहेगा दिन।
  • व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे तुला राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व विशाखा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज का दिन कर्क व मीन के लिए संघर्षमय है। तुला के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 12 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आत्मबल का विस्तार देते हुए मन को एकाग्र भी करेंगे। धन प्राप्ति की संभावना है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़े संघर्ष का है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता है। चावल का दान करें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। अन्न दान करें। शिक्षा में उन्नति होगी। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। नीला रंग शुभ है। सुखद यात्रा हो सकती है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे लेकिन विवाद संभव है। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देंगे। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का गोचर जॉब व शिक्षा के लिए बहुत ही शुभ है। पिता का आशीर्वाद सफल करेगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: जॉब में अपने कार्य के प्रति कोई भी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। यात्रा के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल है।आज का दिन शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का है। उड़द का दान करें । नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय में उन्नति देगा।आज वाणी के प्रयोग पर नियंत्रण रखें। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर