आज का राशिफल, 12 अगस्त 2021: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानिए अपनी राशि का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12th August 2021: गुरुवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रह सकता है? ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Aaj Ka Rashifal 12th August 2021
12 अगस्त 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • बैकिंग और मीडिया में सफल रहेंगे तुला व कुंभ राशियों के जातक।
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति।
  • गुरु का कुंभ व चन्द्र का कन्या राशि में गोचर, मेष राशि के लिए अनुकूल।

12th August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य चन्द्रमा की राशि कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर धनु व मीन राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का कन्या राशि मे गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्रमा का तृतीय में व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

 कर्क- राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में राशि स्वामी सूर्य के कर्क व चन्द्र के कन्या राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का कन्या व सूर्य का कर्क गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा टेक्निकल मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व शुक्र का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर