आज का राशिफल 13 दिसंबर 2020: चंद्रमा-सूर्य का एक ही राशि में सुखद संयोग, जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का राशिफल, 13 दिसंबर 2020: रविवार को अनुराधा नक्षत्र में एक साथ वृश्चिक राशि में चंद्रमा और सूर्य। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope daily astrology aaj ka rashifal 13 December 2020 today in Hindi
Aaj Ka Rashifal 13 December 2020 
मुख्य बातें
  • वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
  • कर्क व मीन राशि के छात्र होंगे लाभान्वित।
  • वृश्चिक राशि में सूरज और चन्द्रमा का सुखद संयोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज अनुराधा नक्षत्र है व वृश्चिक राशि है। आज एक सुखद संयोग है कि चन्द्रमा व सूर्य एक ही राशि वृश्चिक में हैं। आज वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कर्क व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। वृश्चिक व तुला के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

वृष व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व कुम्भ के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 13 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज मंगल चन्द्र गोचर की अनुकूलता के बल पर आत्मबल के सहारे   किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता दिलाएंगे। आर्थिक उन्नति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: क्रिएटिविटी को विस्तार देंगे। शुक्र व चन्द्र के शुभ प्रभाव से वाहन खरीदने का मन बनेगा। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे । धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: राजनीति में उन्नति है। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य आरंभ कर सकते हैं।नारंगी रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा हो सकती है।व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।आज का दिन अच्छे स्वादिष्ट भोजन के आनंद का है। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: व्यवसाय के लेन देन के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति है। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। ससुराल से लाभ प्राप्त होगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर की शुभता के कारण धन की प्राप्ति होगी। जॉब में विवाद की स्थिति आ सकती है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा आपके कार्यों को विस्तार देंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। यात्रा का सन्योग बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: जॉब में नवीन पद की प्राप्ति में सफल करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र शिक्षा को नई  दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज हेल्थ पर ध्यान दें। जॉब व व्यवसाय में प्रगति है। शनि व चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति प्रदान कर सकते हैं। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: जॉब व व्यवसाय में लाभ रहेगा। रुके धन का आगमन होगा।  गुरु व चन्द्र गोचर लाभ देंगे। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर