आज का राशिफल, 15 अगस्त 2021: कैसा रहेगा रविवार का दिन? तुला और कर्क राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा

Aaj Ka Rashifal 15th August 2021: रविवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रह सकता है? ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Aaj Ka Rashifal 15th August 2021
15 अगस्त 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • सेहत के प्रति सचेत रहें वृष व मीन राशियों के जातक।
  • मिथुन और कुंभ राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल।
  • कर्क व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ।

15th August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा विशाखा नक्षत्र व तुला राशि में है। शनि मकर राशि में वक्री है। गुरु कुम्भ राशि में हैं। मंगल सिंह में गोचररत है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज कर्क व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा

वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- खष्ठम चन्द्र रोग दे सकता है। गुरु व मंगल गोचर की अनुकूलता  के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है।आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन- चन्द्रमा के पंचम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है।सफेद व लाल रंग शुभ है। बुध व मंगल के गोचर भी अनुकूल है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में तुला या मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व मंगल बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। द्वितीय चन्द्रमा सफलता देगा।

तुला- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। मंगल व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। चन्द्रमा द्वादश है। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का नवम गोचर आपके भाग्यभाव  को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के कर्क गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल या शक्कर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर