आज का राशिफल 15 जून 2021: सेहत का बहुत ध्यान रखें मेष व कर्क राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 15 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन। राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा।

Aaj Ka Rashifal 15 June 2021
आज का राशिफल 15 जून 2021 
मुख्य बातें
  • वृष व मीन राशि के लोग आज राजनीति के क्षेत्र में रहेंगे सफल।
  • आईटी व मैनेजमेंट से जुड़े मिथुन राशि के लोग पाएंगे सफलता।
  • शनि का मकर में वक्री व चन्द्र का तृतीयस्थ गोचर वृष राशि को देगा लाभ।

Aaj Ka Rashifal 15 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क  राशि में है व आश्लेषा नक्षत्र है। आज सूर्य प्रातःकाल 06:18 पर मिथुन राशि में आ गए हैं। गुरु कुम्भ में व शनि अब मकर में वक्री हो चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व मीन राशि के जातकों को मिलेगा।

मेष व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व मीन राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज मंगल व चन्द्रमा का प्रभाव शुभ फलदायी है। कोई धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हो सकता है। गुरु का कुम्भ व चन्द्र का चतुर्थ  गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।पीला रंग शुभ है।

वृष- शनि का मकर में वक्री व चन्द्र का तृतीयस्थ गोचर व्यवसाय में प्रगति देगा। स्वास्थ्य के प्रति  लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- आईटी व मैनेजमेंट से सम्बद्ध लोग राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा की अनुकूलता से अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। हेल्थ से प्रसन्नता संभावित है।पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा।सफेद रंग शुभ है।

कर्क- जाँब में  प्रोग्रेस से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग शिक्षा में सफलता देगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में आशातीत विकास को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।सफेद रंग शुभ है। संतान को सफलता मिलेगी।

कन्या- रुके धन की प्राप्ति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में तनाव की स्थिति बन सकती है ।शुक्र व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- छात्रों जे कॅरियर को लेकर थोड़ा तनाव होगा। व्यवसाय में शुभ लाभ संभावित है।लाल रंग शुभ है।उड़द का का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- जाँब में दायित्व परिवर्तन के मार्ग बन सकते हैं।धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज आप आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख मिल सकता है।बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा व गुरु जाँब में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धी किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर