आज का राशिफल 16 जून 2021: आज वृष व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 16 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन। राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा।

Aaj Ka Rashifal 16 June 2021
आज का राशिफल 16 जून 2021 
मुख्य बातें
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • सूर्य भी मिथुन राशि में आ चुके हैं।

Aaj Ka Rashifal 16 June 2021:  आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सिंह राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में वक्री है।अब सूर्य भी मिथुन राशि में आ चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल::

मेष: आज गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब में उन्नति देगा ।सफेद व पीला रंग शुभ है।


वृष: व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन: चन्द्र का सिंह व सूर्य का मिथुन गोचर मंगलमय है। जॉब में परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष दिख रहा है।

कर्क: चन्द्र व गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला  रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: आज चन्द्रमा इसी राशि में है।व्यवसाय में सूर्य के मिथुन व चन्द्र के सिंह गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या: पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर जॉब में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व बैगनी रंग शुभ है।

तुला: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। 

धनु:  आज चन्द्र का पंचम व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व बैगनी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर: शनि के इसी राशि में होने से व्यवसाय में लाभ है। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में संघर्ष की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुम्भ: गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का सप्तम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन:राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर