आज का राशिफल 17 दिसंबर 2020: आज राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे मकर राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा आज दिन

आज का राशिफल, 17 दिसंबर 2020:कर्क व कन्या के जातक जॉबचेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 17 December 2020
Aaj Ka Rashifal 17 December 2020 
मुख्य बातें
  • मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • मकर व मीन राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।
  • आज चन्द्रमा, शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है व चन्द्रमा  मकर राशि में है। आज चन्द्रमा, शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क व कन्या के जातक जॉबचेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज वृष व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 17 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today:  आज मंगल व चन्द्रमा  धन का निवेश रियल स्टेट में करवा सकते हैं।  संतान के विवाह सम्बन्धित निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today:   आपको बिजनेस में एक नया चैलेंज मिलेगा। त्वरित निर्णय से बचना होगा। यात्रा की योजना बनेगी।पीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today:  आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। नीला रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  व्यवसाय में किसी मित्र से ही तनाव हो सकता है। जॉबमें सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today:  जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पिता के आशीर्वाद से पूर्ण होंगे । गुलाबी व पीला  रंग शुभ है। धन के व्यय को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today:  आज का दिन जॉबव व्यवसाय में सफलता का है।आज जॉबमें आनंदित रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे।बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉबमें संघर्ष है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। यात्रा में कष्ट रहेगा। अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में किसे विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पीला रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें। व्यवसाय में तनाव सम्भव है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आज क्रोध से बचें।पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु की मकर में स्थिति चन्द्र गोचर के प्रभाव से जॉबव व्यवसाय में सम्पन्नता लाएगी। राजनीतिज्ञ अपने कार्यों को नई सकारात्मक दिशा देंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में तनाव है। आर्थिक प्रगति से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉबमें कार्यों की अधिकता से कष्ट मिल सकता है।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today:   आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति करेंगे। जॉबको नई दिशा देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर