आज का राशिफल 17 जनवरी 2021: मकर व मीन राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेंगे अच्छे अवसर, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 17 जनवरी 2021: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज शनिवार का दिन। जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि का आज के लिए राशिफल।

आज का राशिफल Today Rashifal 17 January 2021
आज का राशिफल Today Rashifal 17 January 2021 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय शनि प्रधान कुम्भ राशि में चन्द्रमा।
  • मेष राशि वालों को व्यवसाय में मिलेंगी उपलब्धियां।
  • वृष राशि के लिए धन प्राप्ति की संभावना।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है व पूर्वाभाद्रपद
नक्षत्र है। शेष ग्रह पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन के लोग व्यवसाय में अच्छे अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  तुला व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें अपना 17 जनवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में कई उपलब्धियां देगा। जाँब के लिए आज का चन्द्र गोचर अनुकूल है। कोई पारिवारिक विवाद अब समाप्त हो सकता है।नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन राजनीति के लिए सफलता का है।धन प्राप्ति सम्भव है।किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है।आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों की प्रगति के अनुकूल है। जाँब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: आज जाँब व व्यवसाय में सफलता का समय है। धन का व्यय है। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा जाँब से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। व्यवसाय में रुके कार्य के सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्रमा जाँब में प्रोन्नति करवा सकता है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभव है। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जाँब में प्रोग्रेस देंगे। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: आज का चन्द्रमा आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेगा। बजरंगबाण  का पाठ करें।आज मंगल स्वास्थ्य सुख में प्रसन्न्ता देगा। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जाँब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला रंग शुभ है।  


  
10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि व गुरु बुध के साथ इसी राशि मे गोचर कर आज जाँब व व्यवसाय में सफलता देंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: मीडिया व आईटी जाँब परिवर्तन के लिए आज का दिन अनुकूल है।सुंदरकांड का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत हैं।जाँब व व्यवसाय में सफलता है।लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर