Aaj ka Rashifal 17 June 2022: मिथुन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, तिल का दान करें कुंभ के जातक

Aaj ka Rashifal 17 June 2022: आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। यहां पढ़ें 17 जून 2022 का राशिफल।

राशिफल, aaj ka rashifal
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • गुरु मीन में व सूर्य अब मिथुन राशि में हैं।
  • कर्क राशि वालों का कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
  • गाय को गुड़ खिलाएं कुंभ राशि के जातक।

17 जून 2022 का राशिफल:  आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब मिथुन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन कैसे हो सकते हैं आप मालामाल, अपनाएं ये अचूक उपाय

पढ़ें 17 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा दशम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। तिल का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन  द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से नवम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है।गणेश उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का एकादश भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
पँचम भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

7. तुला राशिफल-
शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जांब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-
सूर्य अष्टम,चन्द्रमा तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व काले वस्त्र का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य सप्तम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

ये भी पढ़ें: भगवान शिव को अनादि क्यों माना गया है? ये हैं भोलेनाथ से जुड़े 18 रोचक तथ्य

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से चतुर्थ भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।लाल व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से चतुर्थ सूर्य व इस राशि में स्थित  गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।  एकादश चन्द्रमा  व शुक्र  व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर