18 जुलाई 2021 का राशिफल: तुला व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए अपना राशिफल

18 जुलाई 2021 का राशिफल। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन सूर्योदय के समय स्वाति‍ नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि तुला में है।

Rashifal 18 July 2021
Rashifal 18 July 2021  
मुख्य बातें
  • शनि प्रधान कुम्भ राशि में इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है।
  • यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज तुला व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

18 जुलाई 2021 का राशिफल। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन सूर्योदय के समय स्वाति‍ नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि तुला में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि में इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज तुला व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। कन्या व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज चन्द्रमा का सप्तम गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल  रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा आज इस राशि से खष्ठम में है। आप अपनी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। 

मिथुन- चन्द्र का पंचम व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से सुख दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के तृतीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आईटी व बैंकिंग जॉब में कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वितीय व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

धनु- आज चन्द्रमा का एकादश लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का दशम गोचर शुभ है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में बहुत जल्द प्रमोशन की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैंगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ-  चन्द्रमा का नवम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा  रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का अष्टम व राशि स्वामी गुरु का एकादश गोचर मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर