Aaj ka Rashifal 19 June 2022: मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत, पढ़ें अपना रविवार का राशिफल

Aaj ka Rashifal 19 June 2022: ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क, वृष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज मकर व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। यहां पढ़ें 19 जून 2022 का राशिफल।

horoscope in hindi  aaj ka rashifal 19 june 2022-
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • आज आषाढ़ माह खष्ठी के दिवस है
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र व कुंभ राशि में है
  • यहां पढ़ें 19 जून 2022 का राशिफल

19 जून 2022 का राशिफल: आज आषाढ़ माह खष्ठी के दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र व कुंभ राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क, वृष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज मकर व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -- 

पढ़ें 19 जून 2022 का राशिफल

1 मेष राशिफल- सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं।आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।  

पढ़ें- धन कमाने के चक्कर में कभी न खोएं ये खास चीजें, नहीं तो बन जाएंगे राजा से रंक

2 वृष राशिफल- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के दशम गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।

3 मिथुन राशिफल- पॉलिटिक्स में उन्नति संभावित है।शनि व शुक्र गोचर से जॉब में लाभ होगा।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। 

4 कर्क राशिफल- गुरु भाग्यभाव में हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम है।व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है। 

5 सिंह राशिफल- जॉब में सफलता व कुछ व्याससयिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

6 कन्या राशिफल- खष्ठम चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध बैंकिंग व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके पॉलिटिक्स से लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7 तुला राशिफल- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाये।

         

8 वृश्चिक राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व गुरु का पँचम गोचर टेक्निकल व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।उड़द का दान करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।

9 धनु राशिफल- चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

10 मकर राशिफल- चन्द्रमा का द्वितीय व सुरु  का खष्ठम गोचर धन के लिए शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गृह निर्माण में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।

11 कुंभ राशिफल- शनि कि चन्द्रमा इसी राशि में है।गुरु का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।हरा व बैगनी रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल- गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर संतान को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में  सफलता की प्राप्ति कराएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर