Aaj ka Rashifal 20 June 2022: तिल व उड़द का दान करें मिथुन के जातक, कुंभ वाले करें भगवान विष्णु की उपासना

Aaj ka Rashifal 20 June 2022: आज कन्या, तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि वालों को जॉब को लेकर तनाव रहेगा। यहां पढ़ें 20 जून 2022 का राशिफल।

 राशिफल, aaj ka rashifal
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों को जॉब को लेकर तनाव रहेगा।
  • श्री सूक्त का पाठ करें सिंह राशि के जातक।
  • मकर राशि वाले हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

20 जून 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में है व कुम्भ राशि है। सूर्य मिथुन व शनि कुम्भ में है। गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या, तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 20 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल शुभ हैं। चन्द्रमा व एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व एकादश सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा पंचम व शनि भी उसी गोचर में है। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल व पीले फलों का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा शनि तृतीय, सूर्य सप्तम व चन्द्रमा इसी भाव  में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द  का दान करें।          

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा धनु व गुरु तृतीय में रहेंगे। शनि द्वितीय शुभ हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।          

               

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। इस राशि का चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। पंचम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।            

12. मीन राशिफल-  
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व द्वादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे। चतुर्थ सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर