Aaj ka Rashifal 21 May 2022: वृश्चिक राशि वालों को वाहन क्रय करने के संकेत हैं, सुखद रहेगा मिथुन वालों का दाम्पत्य जीवन

Aaj ka rashifal 21 May 2022: पीले फलों का दान करें कन्या राशि के लोग। वृश्चिक राशि वालों को वाहन क्रय करने के संकेत हैं। यहां पर देखें 21 मई 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 21 May 2022
Aaj ka Rashifal 21 May 2022 
मुख्य बातें
  • कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • वृष राशि वालों की वाणी आज लाभ प्रदान करेगी।
  • श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ का दान करें मकर राशि के लोग।

21 मई 2022 का राशिफल: आज श्रवण नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि आज कुंभ राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

 भी पढ़ें: शनिवार के दिन इन वस्तुओं की न करें खरीददारी, झेलना पड़ सकता है नुकसान

पढ़ें 21 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा दशम व एकादश शनि  लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। शुक्र शुभ हैं।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से नवम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। सूर्य शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-
अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य में कष्ट दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गेंहू का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का कर्म भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल दही का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
शिक्षा भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

8. वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व काले वस्त्र का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य रोग भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।लाल व नीला रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा इसी राशि में  व सूर्य इस राशि से पँचम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें। एकादश चतुर्थ शुभ  है।

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से तृतीय सूर्य व इस राशि में स्थित  गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।  एकादश चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर