21 जुलाई 2021 का राशिफल: वृष राशि के लोग बिजनेस की सोच को देंगे विस्तार, जॉब से खुश रहेंगे कन्या के जातक

Aaj Ka Rashifal 21th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका मंगलवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 21th July 2021
21 जुलाई 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होने के योग।
  • मिथुन और सिंह राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति।
  • मकर व तुला राशि के लोग बिजनेस में करेंगे प्रगति।

21 July 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सायंकाल 06:30 बजे के बाद चन्द्रमा धनु में आ जाएगा। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य कर्क में तथा केतु वृश्चिक में है। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के लोग सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 21 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में अपनी बात उच्चाधिकारियों से रखने के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष- अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन- सायंकाल 06:30 के बाद चन्द्र का सप्तम व सूर्य का प्रथम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता दिख रहा है।

कर्क- बुध व चन्द्रमा गोचर आज वस्त्र व सीमेंट व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। सायंकाल 06:30 बजे के बाद स्वास्थ्य में चन्द्रमा का खष्ठम गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के कर्क व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

कन्या- आप जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा  रंग शुभ है। उड़द का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

धनु- आज सायंकाल 06:30 बजे के बाद चन्द्र का इस राशि में व सूर्य का कर्क गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है।

मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। सायंकाल 06:30 के बाद चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर बिजनेस में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

मीन- गुरु का द्वादश व चन्द्र का नवम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में तनाव संभावित है। नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। गेंहू का दान करें। यात्रा हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर