आज का राशिफल 22 अप्रैल 2021: मेष व मकर राशियों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, सेहत का ध्यान रखें धनु राशि के लोग

22 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज अश्लेषा नक्षत्र के साथ दिन शुरू हो रहा है और दशमी तिथि है। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

22 April Rashifal
22 April Rashifal 
मुख्य बातें
  • राजनीति में सफल रहेंगे सिंह राशि के लोग।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें धनु राशि के जातक।
  • मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ।

22 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है। अश्लेषा नक्षत्र है। सूर्य मेष राशि में है। बुध ,सूर्य व शुक्र मेष में गोचर कर रहे हैं। केतु वृश्चिक में है। गुरु कुम्भ व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।

धनु के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज बुध, शुक्र व सूर्य इसी राशि में हैं। चन्द्रमा अनुकूल हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में प्रगति देगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- बिजनेस में कार्यों की अधिकता से तनाव संभावित है। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। रुके धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग अपने कॅरियर में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा आत्मबल देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे।हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में सफलता की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में नए बिजनेस डील की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- आईटी व मीडिया जॉब के लोग अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा। नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रगति के मार्ग बन सकते हैं। नेत्र विकार से कष्ट होने के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

मकर- जॉब में स्थान या दायित्व परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- मित्रों की सहायता से व्यवसाय को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मीन- जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता प्रदान करेंगे।लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर