Aaj ka Rashifal 22 May 2022: चन्द्रमा कुम्भ व तुला राशि के जातकों को देंगे लाभ, सिंह व मकर राशिवालों को मिलेगी जॉब में सफलता

Aaj ka rashifal 22 May 2022: सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। यहां पर देखें 22 मई 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 22 May 2022
Aaj ka Rashifal 22 May 2022 
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा कुम्भ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे।
  • आज चन्द्रमा कुम्भ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे।
  • मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे।

22 मई 2022 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र व मकर राशि में हैं। 12:57pm के बाद चन्द्रमा कुंभ राशि में आ जाएंगे। गुरु अपनी राशि मीन व सूर्य शुक्र प्रधान राशि वृष में है।। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा कुम्भ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 22 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-
12:57 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। इस राशि के लोग आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । पीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

2. वृष राशिफल-
जॉब में रुके धन का आगमन होगा। 12:57pm के बाद व्यवसाय में प्रगति होगी। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-
आज स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।नीला व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
12:57pm के बाद चन्द्रमा अष्टम गोचर रत रहकर लाभान्वित करेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। गणेश जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा ।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल-
12:57 pm के बाद बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी।धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। हरे वस्त्र का दान करें।

7.तुला राशिफल-
आज यात्रा से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  श्री सूक्त का पाठ करें।आज पिता की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

ये भी पढ़ें: शनिवार के दिन इन वस्तुओं की न करें खरीददारी, झेलना पड़ सकता है नुकसान

8. वृश्चिक राशिफल-
सप्तम सूर्य व 12:57 pm के बाद चतुर्थ चन्द्रमा अनुकूल हैं।आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

9.धनु राशिफल-
चतुर्थ गुरु व 12:57 pm के बाद तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभावना है।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।चावल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
आज 12:57 pm के बाद व्यवसाय में रुका धन मिलेगा।सूर्य का पँचम व चन्द्र का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए बेहतर है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें व अनं का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
आज इसी राशि से चतुर्थ सूर्य,12:57 pm के बाद इस राशि का चन्द्रमा व ,शनि इसी राशि में  रहेंगे। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा12:57pm के बाद द्वादश रहेंगे।नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रयास करें।कार्यस्थल पर किसी से भी बहस मत करें। पीला व हरा रंग शुभ है। इस राशि के गुरु से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त पाठ करें व दही का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर