आज का राशिफल 23 अप्रैल 2021: कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए कैसा रहेगा दिन

23 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज मघा नक्षत्र के साथ सिंह राशि है। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

23 April Rashifal
23 April Rashifal, 23 अप्रैल का राशिफल 
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में मेष व मीन के जातकों के जॉब बदलने के योग।
  • धनु व मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • मेष व मीन के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।

23 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व सिंह राशि है। आज केतु वृश्चिक में हैं वहीं राहु व मंगल एक साथ वृष में  अंगारक योग बना रहे हैं। बुध,सूर्य व शुक्र मेष में हैं। आज धनु व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में मेष व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज व्यवसाय में  सफलता मिलेगी।छात्र कॅरियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।  चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा ।सफेद रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र का गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का सिंह व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। उड़द का दान करें। आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है तथा  नए दायित्व पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।पूजा व धर्म से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा व मंगल का गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है।सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व चन्द्र का सिंह गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर- आज व्यवसाय के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल है। जॉब व व्यवसाय में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ- मंगल व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

मीन- व्यवसाय में सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि गोचर हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर