आज का राशिफल 24 जून 2021: कन्या और धनु राशियों को बिजनेस में लाभ, तुला राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर

Aaj Ka Rashifal 24 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज गुरुवार का दिन। ज्योतिष से मिलते हैं राशिफल के रूप में भविष्य की संभावित परिस्थितियों के इशारे।

Aaj Ka Rashifal 24 June 2021
आज का राशिफल 24 जून 2021 (Photo Credit - iStock) 
मुख्य बातें
  • जॉब में नए अवसर प्राप्त करेंगे तुला राशि के जातक।
  • वृश्चिक राशि के लोगों के लिए रह सकता है थोड़ा तनाव।
  • मीन के लिए चन्द्रमा का भाग्य भाव अर्थात नवम गोचर बहुत ही शुभ।

Aaj Ka Rashifal 24 June 2021: आज ज्येष्ठ माह पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का अष्टम गोचर विकास के लिए थोड़ा प्रतिकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का मिथुन गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के  प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या- छात्र करियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। उड़द  व तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा का द्वादश लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का दशम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व लाल रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का भाग्य भाव अर्थात नवम गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर