आज का राशिफल 25 दिसंबर 2020: सिंह और कन्या वालों के लिए सफलता लेकर आया है आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2020: कर्क राशि वालों को व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। गाय को पालक खिलाएं कन्या राशि के जातक। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

आज का राशिफल Today rashifal 25 December, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 25 December, 2020  
मुख्य बातें
  • गाय को पालक खिलाएं कर्क राशि के जातक।
  • सुन्दरकाण्ड का पाठ करें कुंभ राशि के लोग।
  • मीन राशि के जातकों के रुके काम आज होंगे पूरे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र है व चन्द्रमा मेष राशि में है। इस समय शनि व गुरू एक साथ मकर राशि में हैं।अभी सूर्य धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृश्चिक राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 25 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज संतान के एजुकेशनल करियर संबंधित निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको व्यवसाय में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। विवादों से बचना होगा। नीला रंग शुभ है। मित्रों से जॉब में लाभ मिलेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आर्थिक सफलता से खुश रहेंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है। जॉब में अपने कार्यों को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। व्यवसाय में तनाव रहेगा। चने की दाल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज बिजनेस में पेपर वर्क के प्रति सचेत रहें। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें। व्यवसाय में तनाव संभव है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज विवादों से बचें। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नई डील ला सकती है जिससे बिजनेस को नई सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। संतान की प्रगति से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। जॉब में तनाव मिल सकता है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज रुके कार्य पूर्ण करें। धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति करेंगे। छात्र अपने करियर को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर