आज का राशिफल 25 मई 2021: ग्रहों के गोचर का वृष के जातकों को मिलेगा लाभ, मीन राशि राजनीति में रहेगी सफल

Aaj ka Rashifal, 25 May 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार वर्तमान में ही भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं। जानिए आज मंगलवार का अपना राशिफल।

astrology aaj ka rashifal 25 May 2021 horoscope daily in hindi
राशिफल, aaj ka rashifal 25 May 2021 
मुख्य बातें
  • आज स्वाती नक्षत्र है।
  • सूर्य वृष व गुरु कुम्भ राशि में है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

25 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व मीन राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 25 मई का राशिफल:

मेष- आज व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। 

वृष-  गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज शिक्षा में सफल रहेंगे। छात्रों के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रेरित होंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी लेकिन उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला व सफेदरंग शुभ है।चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु-  व्यवसाय व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी ।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है । धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

मकर- पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नवीन उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है।हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

मीन-  व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर