आज का राशिफल 26 मई 2021: तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत, जानिए कैसा रहेगा दिन

Aaj ka Rashifal, 26 May 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार वर्तमान में ही भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं। जानिए आज बुधवार का अपना राशिफल।

astrology aaj ka rashifal 26 May 2021 horoscope daily in hindi
राशिफल, aaj ka rashifal 26 May 2021 
मुख्य बातें
  • तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • सूर्य वृष व गुरु कुम्भ राशि में है।

26 मई 2021 का राशिफल:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ राशि में है। आज केतु चन्द्रमा के साथ वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ वृश्चिक व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 26 मई का राशिफल:

मेष- आज जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। 

वृष- राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र के वृश्चिक गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी  कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला व कुम्भ राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। चन्द्रमा व शनि जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में प्रोग्रेस है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।


मकर- पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नवीन पद प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

मीन- बिजनेस में किसी वर्क को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल है। जॉब में सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर