Aaj ka Rashifal 27 May 2022: सेहत के प्रति सतर्क रहें मकर राशि के लोग, नौकरी को लेकर मीन वालों को रहेगा तनाव

Aaj ka rashifal 27 May 2022: आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तिल का दान करें वृष राशि के जातक। यहां पर देखें 27 मई 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 27 May 2022
Aaj ka Rashifal 27 May 2022 
मुख्य बातें
  • गाय को गुड़ खिलाएं कन्या राशि के जातक।
  • मकर राशिफल वालों के व्यवसाय में लाभ रहेगा।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल।

27 मई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु मीन में है। शनि अब कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृश्चिक व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: 

पढ़ें 27 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज इस राशि में स्थित चन्द्रमा बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन मीन का गुरु व मेष का चन्द्रमा आपके व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य एकादश में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज दशम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।हरा व पीला रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। आज चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का स्वामी सूर्य दशम यानी कर्म भाव में गोचर रत है। जॉब में किसी नवीन पद से लाभ लेंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फल का  दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
भाग्य भाव मे गोचर कर रहा सूर्य शुभ है।चन्द्रमा अष्टम भाव में है। गुरु सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में नए अनुबंध  से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य अष्टम व चन्द्रमा सप्तम  होकर शुभ फलदायक हैं।जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम भाव में रहकर जॉब में प्रगति देंगे।चन्द्रमा मेष राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आसमानी व हरा शुभ है।मं गल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा पँचम भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।  

ये भी पढ़ें: जीरे का ये उपाय करता है मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर में आती है सुख-समृद्धि

            

10. मकर राशिफल- 
गुरु तृतीय, सूर्य पँचम व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 
सूर्य चतुर्थ , चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में है। व्यवसाय में लाभ रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु द्वितीय आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैंगनी व सफेद रंग शुुभ हैै। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शनि के द्रव्य तिल का दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल- 
सूर्य तृतीय,  चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व गुरु इस राशि में शुभ हैं। बिजनेस में उन्नति होगी।मंगल व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर